भावी प्रत्याशी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद की

 जनपद की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी आशुतोष शर्मा विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मदद पहुंचा रहे हैं। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी करा रहे है। सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया मुश्किल दौर है और हमें हर परिस्थिति में अपनी जनता के साथ खड़ा होना होगा समाजवादी लोगों का यह इतिहास रहा है, कि जनता के लिए वह हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के गांव गांव जाकर परिवारों को मदद पहुंचाने का कार्य लगातार चल रहा है और करीब 100 परिवारों को मदद का लक्ष्य है। उन्होंने बताया की वह लोगो की समस्या सुनकर सपा की योजनाओ व नीतियों को जन - जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है | 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है |  जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े अंकित भड़ाना, विक्रम कसाना, विजेंद्र कश्यप अदि लोग इस पहल में बढ़ चढ़कर मदद कर रहे है 


Comments