जरूरतमंदों को सूखा राशन किया वितरित
यूपी के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव - गांव पहुँचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे है |
वही क्षेत्र के लोगो की समस्या एवं जरूरतों को जानने में जुटे है | गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से सपा में अपनी दावेदारी कर रहे आशुतोष शर्मा साइकिल से गांव - गांव पहुंच रहे है | वही जनता के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को जानने एवं निस्तारण करने का प्रयास कर रहे है | वही समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन - रात मेहनत कर लोगो को जोड़ने में जुटे हुए है | गुरुवार को सपा नेता आशुतोष शर्मा ने जरुरतमंद लोगो को सूखा राशन चीनी, आटा, चावल, दाल साबुन व तेल वितरित किया है | आशुतोष शर्मा ने कहा की मुझे जरूरतमंद लोगो की मदद करना चाहता हूँ | विधानसभा के सभी गाँवो में पहुंचकर जरूरतमंद 100 परिवारों को सूखा राशन वितरण करने का लक्ष्य रखा है | वही धीरे - धीरे ओर लोगो को भी मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा | सहयोग में अंकित भड़ाना, विक्रम कसाना, विजेंद्र कश्यप, राहुल विक्रांत अदि लोग मौजूद रहे |
Comments
Post a Comment